PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

अमित शाह ने किये माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में बेहतर हालात के लिए प्रार्थना की,

video amit shah visited mata vaishno devi temple prayed for better conditions in the state Jammu

PTB Big न्यूज़ जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन गृह मंत्री शाह माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां पहले वह हेलीकॉप्‍टर के जरिये सांझीछत हेलीपैड पर पहुंचे। फिर उन्होंने माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने माता की आरती भी की। अमित शाह के माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचने पर लोगों ने उनका स्वागत किया।

एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अमित शाह के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किये। वहीं, आज अमित शाह राजौरी की जनसभा में जम्मू-कश्मीर के एक बड़े पहाड़ी समुदाय को बड़ी सौगात दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि वह पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस दिए जाने की कई साल से चली आ रही मांग पर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

गौरतलब है कि जम्मू पहुंचने के बाद अमित शाह ने राजभवन में पांच समुदायों के लोगों से मुलाकात की थी। शाह से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, सिख और राजपूत समुदाय के लोग शामिल थे। यदि गृहमंत्री पहाड़ी समुदाय को एसटी स्टेटस देने की घोषणा करते हैं तो जम्मू-कश्मीर के 5 जिलों के करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही भाजपा के लिए यह गेम चेंजर हो सकता है।

Latest News

Latest News