.
chandigarh a running car catches fire in ambala near toll plaza
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अंबाला / हरियाणा : चलती कार से अचानक धुंआ उठने लगा और वो देखते ही देखते आग का गोला गई, लेकिन उसमें सवार दो युवकों की जान बाल-बाल बच गई / हादसा हरियाणा के अंबाला में टोल प्लाजा के पास हुआ / टोल प्लाजा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचा ली /
..
मिली जानकारी के अनुसार, पीबी23आर 4998 नंबर की एक डस्टर गाड़ी पंजाब से हरियाणा की ओर जा रही थी / जैसे ही गाड़ी शम्भू टोल प्लाजा के पास पहुंची, उसमें से धुंआ निकलने लगा / देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली / यह देखकर कार में सवार दोनों युवक घबरा गए /
..
वहीं सामने खड़े टोल प्लाजा स्टाफ के कर्मियों ने तुंरत हरकत में आते हुए फायर बिग्रेड कर्मियों को आवाज दी / इधर दोनों युवक कार से उतर कर भागे और उधर टोल प्लाजा पर मौजूद फायर बिग्रेड की गाड़ी आई / फिर फायर कर्मियों ने किसी तरह आग को नियंत्रित किया / दोनों युवकों को टोल कर्मियों ने संभाला /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
chandigarh a running car catches fire in ambala near toll plaza






































