PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, इस तरह से तोड़ेगी पंजाब पुलिस नशे की चेन,

chandigarh bhagwant mann government big action plan against drugs Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज राज्य के पुलिस अफसरों के साथ बड़ी बैठक की। इसमें राज्य में नशे के खिलाफ एक्शन प्लान बनाया गया। नशे को खत्म करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में भगवंत मान ने पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के हर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमारे युवा पीड़ित हैं, दोषी नहीं। पहले विक्रेताओं को पकड़कर नशे की चेन तोड़ी जाएगी, फिर हम युवाओं का पुनर्वास करेंगे। सीएम ने कहा कि सरकार का सपना नशा मुक्त पंजाब बनाना है। बता दें, पंजाब में नशे की चेन रोकने के साथ-साथ राज्य सरकार नशा मुक्ति केंद्रों के ढांचे में ही सुधार कर रही है, ताकि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग यहां आ सकें। राज्य में हर 10 किलोमीटर के दायरे में एक नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा। अभी पंजाब में 208 नशा मुक्ति केंद्र हैं। 16 सेंटर जेलों में चल रहे हैं।

राज्य में वर्तमान में 2.5 लाख नशा करने वाले मरीज पंजीकृत है जबकि नशा मुक्ति केंद्रों पर 16.5 लाख मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। पंजाब के युवाओं को नशे से बाहर लाना सबसे ज़रूरी है। अब पंजाब में ईमानदार सरकार है। नशा बेचने वालों को कोई संरक्षण नहीं होगा। उन पर सख़्त ऐक्शन होगा। आम आदमी पार्टी पूरी शिद्दत से पंजाब के लोगों के साथ मिलके इस समस्या का समाधान करेगी।

वहीं, दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि आप सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई लोगों के साथ मिलकर लड़ेगी।