PTB City न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के ज्यादातर विद्यार्थी आज के समय में विदेश में जाकर ही +2 के बाद अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, ऐसे में उनके साथ लगातार हो रहे धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं / ऐसा ही एक मामला पंजाब के चंडीगढ़ से सामने आया है जहां पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी विवेक कुमार ने SSP विंडो पर शनिवार को इमीग्रेशन कंपनी संचालक के खिलाफ शिकायत दी है / पीड़ित ने आरोपितों पर कानूनी कार्रवाई करने के साथ पैसे वापस करवाने की गुहार लगाई है / पुलिस हेडक्वार्टर में दी अपनी शिकायत में विवेक कुमार ने बताया कि वह देवरिया का रहने वाला है / उसने विदेश जाने से सिलसिले में चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी में वीजा अप्लाई किया था,
जिसके बाद प्रक्रिया का हवाला देकर कंपनी ने उसका पासपोर्ट अपने पास रखवा लिया / बाद में एक फर्जी लेटर मंगवाकर उसे उसे काल कर कहा कि आपका ऑफर लेटर आ गया है / अब अपना वीजा अप्लाई लेकर जा सकते हैं / वीजा और एयर टिकट देने से पहले ही कंपनी अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवा लेती है / बाद में बाहर निकलने पर एयर टिकट कैंसिल हो जाता है / कंपनी से परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दी /
शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपितों ने उसके अलावा कई अन्य लोगों को भी धोखाधड़ी का शिकार बनाया है / कई लोग इधर-उधर पैसे वापस पाने में चक्कर लगा रहे है, हालांकि, अभी तक उन लोगों ने पुलिस में शिकायत नहीं की है / क्योंकि आरोपित उन्हें पैसे वापिस करने का झांसा देकर आफिस में चक्कर लगवा रहे हैं /




































