PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, होटल में चली गोली, दरवाजा खोलते ही हैरान रह गए सभी,

chandigarh crime punjab police constable injured after firing pgi refer

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज यानि बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई / जब लगभग साढ़े 5 बजे सेक्टर 22-C के होटल डायमंड प्लाजा में AK-47 से गोली चल गई। हादसे में पंजाब पुलिस का जवान घायल हुआ है। गोली पुलिसकर्मी के पेट के आर-पार होते हुए शीशे को भेदते हुए निकल गई।

होटल में पंजाब पुलिस के दो जवान देर रात लगभग 1 बजे पहुंचे थे। सुबह एक कर्मी बाथरूम गया था, जहां यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि गोली गलती से चली, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है। घायल पुलिसकर्मी की पहचान दीपक के रूप में हुई है। उसे PGI रेफर किया गया है। पंजाब पुलिस की एक दूसरा कर्मी कार्बाइन लेकर कमरे में सो रहा था।

जानकारी मिलते ही मौके पर SSP भी पहुंचे। वहीं एरिया डीएसपी गुरमुख सिंह समेत सेक्टर-17 थाना एसएचओ और सेक्टर-22 चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं सेक्टर 36 से सेंट्रल फोरेंसिक टीम भी पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी से खुद ही गोली चली है। दोनों जवान किसी व्यक्ति के गनमैन बताए जा रहे हैं।

होटल कर्मी राम दास ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े 5 बजे शीशा गिरने की आवाज आई। उन्हें लगा जैसे किसी ने पत्थर मारा है। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया। बाद में पता चला कि गोली चली है। जिस कमरे का शीशा टूटा, उसका दरवाजा खटखटाया गया, मगर गेस्ट ने नहीं खोला। फिर अंदर से चिल्लाने की आवाज आई।

दरवाजे को धक्का देकर खोला गया। अंदर लहूलुहान हालत में पंजाब पुलिसकर्मी पड़ा था। अंकित नाम से पंजाब पुलिसकर्मी ने होटल में कमरा बुक करवाया था। उसके साथ एक और पुलिस जवान था। वह पंजाब के गुरदासपुर से आए थे। होटल कर्मी के मुताबिक, उनके पास गन थी और गनमैन प्रतीत हो रहे थे। एक गेस्ट पुलिस वर्दी में था और दूसरा आधी वर्दी में था। होटल में 40 से अधिक गेस्ट मौजूद थे।

Latest News