PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

गैंगस्टरों को लेकर चौकस हुई पंजाब पुलिस, सुबह-सुबह कोर्ट परिसर से लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल तक हुई गहराई से जांच,

jalandhar city punjab police tight secuirity check court complex and civil hospital

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब में गैंगवार के पिछले रिकार्ड को देखते हुए पंजाब पुलिस हाल ही में गिरफ्तार किए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टरों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने की तैयारी है। इसी के मद्देनजर बुधवार को पुलिस प्रशासन चौकस हो गया।

अदालत में गैंगस्टरों को पेश करने की प्रक्रिया के दौरान उनके मेडिकल की व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कड़े करने की तैयारी की है। चर्चा है कि पिछले दिनों गिरफ्तार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई और पाकिस्तान में बैठे हरविंदर रिंदा गैंग के 13 गुर्गों को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है।

बुधवार को कोर्ट परिसर में पुलिस तैनात करने के अलावा सिविल अस्पताल में भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से अस्पताल परिसर में आधुनिक उपकरणों के साथ चेकिंग की गई। टीम ने अस्पताल की पार्किंग के अलावा इमरजेंसी वार्ड तथा डाक्टरों के कमरों में भी डाग स्क्वायड तथा खोजी उपकरणों के साथ जांच पड़ताल की।

डाक्टर व स्टाफ के कमरों के साथ इमरजेंसी वार्ड की चेकिंग की गई। वार्ड में मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाले बेड उपकरण तथा अन्य सामान की डाग स्क्वायड दस्ते ने गहन जांच-पड़ताल की। पुलिस की ओर से मौके पर तैनात डाक्टरों व स्टाफ को किसी भी अज्ञात व्यक्ति को प्रवेश न करने तथा किसी का समान न रखने की हिदायत जारी की।

Latest News