PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता को लेकर आई बड़ी ख़बर,

chandigarh-father-father-tarsem-singh-of-waris-punjab-de-organization-amritpal-singh-stopped-security-agencies-amritsar-airport

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने रोक दिया। वह कतर की राजधानी दोहा जाने वाले थे। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें जाने नहीं दिया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर तरसेम सिंह से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें घर वापस भेज दिया।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह को आज यानि बुधवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। इससे पहले अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को दिल्ली और अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तीन बार विदेश जाने से रोका जा चुका है। किरणदीप कौर ब्रिटिश नागरिक हैं। अमृतसर के अजनाला थाने पर हमले के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था।

.

.

वहीं कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार किया था। अमृतपाल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। वह इस समय असम की डिब्रूगढ़ केंद्रीय जेल में बंद है। अमृतपाल सिंह ने लूटपाट व अपहरण के आरोपी अपने साथी मंदीप सिंह उर्फ तूफान को छुड़ाने के लिए इसी साल फरवरी में अजनाला थाने पर हमला किया था।

.

.

अमृतपाल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की आड़ में हजारों समर्थकों के साथ अपने गांव जल्लूखेड़ा से पहुंच थाने पर हमला किया था। इस हमले में एसपी जुगराज सिंह समेत छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अमृतपाल सिंह के खिलाफ बाबा बकाला थाने में हथियार रखने के आरोप में केस दर्ज है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर आनंदपुर खालसा फोर्स बनाई थी।

.

Latest News

Latest News