PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर में पुलिस प्रशासन की आंख के नीचे गुंडागर्दी का शरेआम हुआ नंगा नाच, दो जख्मीं, हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर,

jalandhar-mislicious-elements-create-chaos-during-jagrata-controversy-increased-over-stopping-teasing-girls-big-news

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में गुंडातत्वों की और से गुंडागर्दी की वारदातें पुलिस प्रशासन की आंख के नीचे शरेआम हो रही हैं। ऐसे में एक बार फिर से जालंधर में नागरा के पास स्थित शिव नगर में रात के समय जगराते के दौरान शरारती तत्वों ने हुल्लड़बाजी करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की और फिर एक युवक पर जानलेवा हमला कर भाग खड़े हुए।

.

.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमला करने के लिए करीब 20 युवक मौहल्ले में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर भाग खड़े हुए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दो युवक घटना में जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

.

jalandhar-mislicious-elements-create-chaos-during-jagrata-controversy-increased-over-stopping-teasing-girls-big-news

.

मिली जानकारी के अनुसार मकसूदां के साथ लगते नागरा के शिव नगर निवासी नौशाद आलम ने बताया पुलिस को बताया की देर रात मोहल्ले में जगराता चल रहा था। इस दौरान कुछ लड़कियां जगराते में डांस कर रही थी। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ युवकों ने लड़कियों से छेड़छाड़ की। उन्हें रोका गया तो, वह वहां से चले गए और बाद में करीब 20 लड़कों के साथ वापस आ धमके।

.

.

इस दौरान पहले आरोपियों ने जागरण के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। लोगों के अनुसार सभी आरोपियों के पास तेजधार हथियार थे। जब गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का विरोध किया गया तो आरोपियों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं फरार चल रहे बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

.

Latest News

Latest News