.
.
chandigarh robbers looted millions Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भी लुटेरे आए दिन कोई न कोई वारदात को अंदाम दे रहे हैं / सेक्टर-63 स्थित हाउसिंग सोसायटी के फ्लैटों में पांच युवकों ने गन प्वाइंट पर युवक व उसकी मंगेतर को बंधक बनाकर साढ़े तीन लाख रुपए तथा मोबाइल लूट लिया / बाथरूम में कैद युवक और उसकी मंगेतर का शोर सुनकर सोसाइटी के गार्ड ने पहुंचकर दरवाजा खोला और इसकी सूचना तुंरत पुलिस को दी /
..
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित अनिल सूद बताया कि देर रात पांच युवकों ने आकर दरवाजा खटखटाया व दरवाजा खोलने पर उन्होंने बंदूक तान दी / रुपए लूटने और मोबाइल छीनने के बाद दोनों को बाथरूम में बंद कर दिया / इसके बाद आरोपी फरार हो गए /
..
सेक्टर-63 सोसाइटी में थाना पुलिस अलग-अलग ब्लॉक में सर्च कर रही है और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है / पीड़ित अनिल सूद ने बताया कि वह मूल रूप से कैथल का रहने वाला है और सेक्टर-44 में सनशाइन इमीग्रेशन कंपनी में पार्टनर है / वह पिछले पांच महीने से सेक्टर-63 में किराए के फ्लैट में रह रहा था /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
chandigarh robbers looted millions Punjab

































