PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, Elante Mall में स्थित टॉय ट्रेन के पलटने से 11 साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत,

chandigarh-toy-train-accident-11-year-old-child-died-due-to-toy-train-overturning-in-elante-mall-chandigarh-toy-train-accident

.

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के एलांते मॉल में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक टॉय ट्रेन पलटने से एक 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉय ट्रेन को जब्त कर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

.

.

इस मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रामगोपाल ने कहा कि पंजाब के नवांशहर के रहने वाले दंपती अपने बच्चे के साथ एलांते मॉल में आए थे। इस दौरान बच्चे ने टॉय ट्रेन में सवारी करने की डिमांड की. लेकिन, जब टॉय ट्रेन की सवारी कर रहा था तो अचानक टॉय ट्रेन पलट गई। इससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. दपंती बच्चे को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

.

चंडीगढ़ पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा टॉय ट्रेन को भी जब्त कर लिया गया व 304ए के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। एलांते मॉल की सीसीटीवी फुटेज जब्त की गई है। इसमें बच्चा टॉय ट्रेन से बाहर निकलने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है।

.

.

वहीं हादसे को लेकर मृतक बच्चे के पिता ने टॉय ट्रेन चालक पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि लापरवाही की वजह से ही हादसा हुआ है। दरअसल, टॉय ट्रेन में कोई सीट बेल्ट थी और न ही पकड़ने के लिए कुछ प्रबंध किया गया था। बताया जा रहा है कि टॉय ट्रेन का अचानक से संतुलन बिगड़ गया था, जिससे उसका पीछे वाली डिब्बा पलट गया।

.