PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

लोकसभा चुनावों से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली Z सिक्योरिटी, अचानक क्यों लिया गृह मंत्रालय ने ये फैसला?

chief-election-commissioner-rajeev-kumar-gets-z-category-security

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 से पहले देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। बताया जा रहा है कि, आईबी की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। आईबी के पास मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को लेकर खतरे का इनपुट है।

.

.

फिलहाल, राजीव कुमार अब देश भर में सुरक्षा के कड़े घेरे में रहेंगे। जहां उनपर परिंदा भी पर नहीं मार सकता।बता दें कि, चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर लगातार मोदी सरकार के साथ मिले होने के आरोप लग रहे हैं। आरोपों में कहा जा रहा है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा मोदी सरकार और बीजेपी नेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।

.

.

मोदी सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है और सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर एक्शन ले रहा है। लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा की जा चुकी है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। वहीं 1 जून को आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। इसके अलावा 4 जून को चुनाव रिजल्ट डिक्लेयर किया जाएगा।

.

.

विशेष सुरक्षा कैटेगरी में X,Y,Y+,Z और Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी शामिल की गई है। खतरे को भांपने के बाद सिक्योरिटी की कैटेगरी तय की जाती है। यानि अगर खतरा बहुत बड़ा है तो फिर ऐसे में Z या Z+ की सिक्योरिटी दी जाती है। सुरक्षा की इन पांचों कैटेगरी में Z+ भारत में सर्वोच्च कैटेगरी की सिक्योरिटी है। वहीं अब जब मुख्य चुनाव आयुक्त को Z सिक्योरिटी दी गई है तो

.

.

आइये इस कैटेगरी की सिक्योरिटी के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि, Z+ के बाद सबसे सुरक्षित सिक्योरिटी में Z सिक्योरिटी आती है। इसमें संबंधित व्यक्ति के आसपास 6 NSG कमांडो और सीआरपीएफ़ व पुलिस के लगभग 22 जवान तैनात रहते हैं। ये सुरक्षा दिल्ली पुलिस, आईटीबीपी या सीआरपीएफ के जवानों द्वारा दी जाती है। भारत में बाबा रामदेव समेत कई दिग्गज हस्तियों के पास Z सिक्योरिटी है।

.