chief minister announces formation of information directorate under senior police officer to crack down on illegal mining Punjab Chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : राज्य से अवैध खनन की समस्या के मुकम्मल ख़ात्मे का प्रण करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को खनन सम्बन्धी एक सीनियर पुलिस अधिकारी की कमांड अधीन अतिरिक्त पुलिस बल के साथ इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट का गठन करने का ऐलान किया /
. .राज्य के खजाने की योजनाबद्ध ढंग से की गई लूट को न सिफऱ् उत्साहित करने बल्कि अवैध खनन को सरपरास्ती देने के लिए पिछली अकाली-भाजपा सरकार पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने चार सालों में खनन के राजस्व को नियमित किया है, जोकि पिछले दौर में ख़त्म हो गया था, अब बड़े स्तर पर अवैध खनन पर नकेल कसी गई है /
..
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सरकार संभाली थी तो उस समय खनन से राजस्व केवल 35 करोड़ रुपए सालाना था, जोकि अब 250 करोड़ रुपए तक बढ़ गया है, जिसमें 215 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है / मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार के 10 सालों में 2150 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है /
. .मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने पिछले साल बिना किसी कथित राजनैतिक दखल अन्दाज़ी के कानून सख़्ती के साथ लागू किये और अब अवैध खनन को रोकने के लिए माईन्ज़ और मिनरलस (डिवैल्पमैंट और रैगूलेशन) एक्ट 1957 और पंजाब माइनर मिनरल रूल्ज, 2013 की धाराओं को लागू करने के लिए और सख़्ती के साथ पेश आया जायेगा / उन्होंने कहा कि अवैध खनन में लिप्त होने वालों के लिए इन कानूनों के अंतर्गत 5 साल की कैद और 5 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर जुर्माना लगेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
chief minister announces formation of information directorate under senior police officer to crack down on illegal mining Punjab Chandigarh




































