.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Children of GD Goenka International School Jalandhar Ad Med Show
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए समय-समय पर सरकार और कई सामाजिक संस्थाओं ने अपने-अपने ढंग से योगदान दिया है / इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज जी॰डी॰ गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अपने प्रांगण में एड-मेड शो का आयोजन किया /
इस शो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज में फैली कुरीतियों से वाकिफ करवाना और उन्हें दूर करने के लिए अपना योगदान देना था / विद्यार्थियों ने व्यंग्यात्मक रूप से कई विज्ञापन बनाए और उनमें अभिनय करके भी दिखाया / इन विज्ञापनो में भ्रष्टाचार, अंधविश्वास और बाज़ारवाद जैसे विषयों पर व्यंग्य के माध्यम से कटाक्ष किया गया / इससे न केवल सभी बच्चों का मनोरंजन हुआ बल्कि उन्होने इन कुरीतियों से बचने के उपाए भी सीखे /
विद्यार्थियों के इस उत्साहपूर्ण कार्य को देखते हुए विद्यालय के चेयरमेन श्री टी.डी. दुआ ने सबको बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में सभी विद्यार्थी एक नई सोच के साथ एक नए भारत का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Children of GD Goenka International School Jalandhar Ad Med Show



































