PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

CM अरविंद केजरीवाल हालात का जायजा लेने पहुंचे घटना स्थल पर, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की,

CM Arvind Kejriwal arrived at the site of the incident situation announced 10 lakh compensation

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हालात का जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे हैं. अरविंद ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा साथ ही सभी घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे.

सीएम ने ये भी कहा कि, जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा.जानकारी के मुताबिक, ये 4 मंजिला है जिसका उपयोग व्यावसायिक रूप से कंपनियों को कार्यालय स्थान प्रदान करने के लिए किया जाता है. हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री के मालिक के दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.घटना के बाद से कई लोग ऐसे मिले हैं जो अपने परिजनों की लगातार खोज कर रहे हैं. ऐसे में घायलों की लिस्ट जारी की गई है.

सतीश, उम्र 38 साल- पिता का नाम (राधेश्याम)
प्रदीप, उम्र 36 साल- पिता का नाम (काशी प्रसाद)
आशू, उम्र 22 साल- पिता का नाम (जयपाल)
संध्या, उम्र 22 साल- पिता का नाम (हरि शंकर)
धनवत्ती, उम्र 21 साल- पिता का नाम (राजेश)
बिमला, उम्र 43 साल- पति का नाम (राम सिंह)
हरजीत, उम्र 23 साल- पिता का नाम (दीपक)
आईशा, उम्र 24 साल- पिता का नाम (शमीम)
नितिन, उम्र 24 साल, पिता का नाम (किश्न लाल)
ममता, उम्र 52 साल, पति का नाम (मोहन)
अवनीश, उम्र 29 साल, पिता का नाम, (छोटे लाल)

डीसीपी ने जानकारी देते हुए कहा, अब तक 27 कन्फर्म डेड हैं. जिनमें 2 लोगों की पहचान हो गई है. बाकी 25 की पहचान नहीं हो पाई है. 28 लोग घायल हैं. इसके अलावा, कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है हालांकि, बिल्डिंग का मलिक अभी भी फरार है. NOC के सवाल पर डीसीपी ने कहा कि अभी जांच का चल रही है.

बता दें, मुंडका में आग की घटना में घायल हुए लोग संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती हैं. इसके लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क तैयार किया गया है. नागरिक सुरक्षा अधिकारी, एसपी तोमर का कहना है, “ये हेल्प डेस्क उन लोगों की मदद करने के लिए है जिनके परिजन लापता या घायल हैं ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके.

उन्होंने बताया कि, हमें 29 गुमशुदगी की शिकायतें मिली हैं. हम शिकायतकर्ताओं से जानकारी हासिल कर रहे हैं और लापता शख्स के साथ उनके संबंध पता कर रहे हैं. हमने डीएम वेस्ट से एक हेल्पलाइन नंबर डाला है. जैसे ही हमें कोई जानकारी मिलती है उन्हें सूचित किया जाएगा.

Latest News