PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कार्यभार संभालने के बाद खुद पर विश्वास जताने के लिए हाईकमान को आभार जताया / उन्होंने कहा कि एक आम आदमी और एक दलित को इतना बडा़ पद सौंप दिया है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं था / उन्होंने कहा कि गरीबों का पानी और बिजली का बिल माफ होगा /
. .उन्होंने राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह का विशेष तौर पर धन्यवाद किया / चन्नी ने कहा कि मैं आम आदमी और गरीब वर्ग का नुमाइंदा हूं / उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार किसानों की हितैषी है / किसानों का नुकसान नहीं होने दें / किसानी डूबेगी तो पंजाब और देश डूब जाएगा / पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के संघर्ष में खड़ी है / उन्होंने कहा कि वह संघर्ष का समर्थन करते हैं और कहना चाहते हैं कि काले कृषि कानून को वापस लिया जाए /
..
उन्होंने कहा कि रेत माफिया पर आज ही कैबिनेट में फैसला कर देंगे / गांव में गरीबों का पीने का पानी का बिल माफ होगा / गरीबों का बिजली का बिल माफ होगा, जिनके बिजली के तार काटे हैं उन्हें वापस जोड़ा जाएगा / मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो 18 सूत्रीय एजेंडा दिया है उन सारे को पूरा किया जाएगा / वह होंगे चाहे वह बरगाड़ी मामजा हो या कोई और, सारे मुद्दे हल होंगे /
. .उन्होंने कहा कि सब कुछ संविधान और कानून के अंदर ही होगा / उन्होंने कहा कि लोई लेकर आए हैं लोई लेकर चले जाएंगे, लेकिन ईमानदारी नहीं छोड़ेंगे / मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब बिजली के बिल भी घटेंगे। जब मेरे घर में भी बिजली का बिल आता है तो मेरी पत्नी मेरी तरफ देखती है / उन्होंने कहा कि सरकारी मुलाजिम सारे अपने हड़ताल खत्म करके वापस आ जाएं / मुझे थोड़ा समय दें, उनके सारे मसले हल कर दिए जाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































