PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

पंजाब के लोगों के लिए जरूरी सूचना, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें, कहीं परेशान ना होना पड़ जाये,

punjab-jalandhar-farmers-protest-eighteen-farmers-organizations-stop-railway-tracks-stage-dharna-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के 18 किसान-मजदूर संगठन अपनी मांगों को लेकर आज से 30 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन करेंगे। किसान आज पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठ कर धरना देंगे। किसानों के आंदोलन को देखते रेल यातायात पर प्रभाव पड़ सकता है। जिन लोगों ने पहले ही ट्रेनों में टिकट बुकिंग करवा रखी है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रेनों में चलने वाले डेली पैसेंजर को बसों में सफर करना पड़ सकता है।

.

.

रेलवे द्वारा किसान आंदोलन काे देखते हुए पहले ही कई ट्रेनों को कैंसिल कर चुका है, जबकि कई गाड़ियों के रूट शॉर्ट कर दिए गए हैं। किसानों की मांग है कि खेत-मजदूरों की कर्ज पूरी तरह माफ किया जाए, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले पंजाब के लोगों के परिवारों को मुआवजा और एक-एक नौकरी दी जाए। बाढ़-बारिश में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाए, केंद्र सरकार MSP को तुरंत कानून बनाए और मनरेगा में हर साल 200 दिन का रोजगार देना सुनिश्चित करें।

.

.

किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए। साथ ही केंद्र सरकार भी बाढ़ से हुए नुकसान के लिए 50 हजार करोड़ रुपए पंजाब को दे।

.

.

.

Latest News

Latest News