PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में कांग्रेसी वर्करों ने अपने ही सांसद संतोख चौधरी के खिलाफ शुरू किया प्रदर्शन,

congress workers in jalandhar have tremendous anger towards their own mp santokh chaudhary workers surrounded the house shouting

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर से एक बड़ी खबर आ रही है / जहां कांग्रेस पार्टी के सांसद संतोख चौधरी का घर को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ही आज घेर लिया और इस दौरान कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे हैं सोमनाथ प्रधान ने कहा है कि सांसद संतोख चौधरी वर्करों के साथ पक्षपात कर रहे है /

.

.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सांसद संतोख चौधरी वर्करों की बजाए अपने लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्हीं को तवज्जो दे रहे हैं / कांग्रेसी वर्करों ने जालंधर में सांसद चौधरी के घर के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है / कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा है संतोख चौधरी और उनके बेटे बिक्रम चौधरी कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दे रहे हैं /

.

उन्होंने यह भी कहा कि जब टिकट व कमेटियों की बारी आती है तो दलबदलुओं या चहेतों को दे दी जाती हैं / इसे हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे / हम कांग्रेस भी नहीं छोड़ेंगे लेकिन सांसद को इसका जवाब देना होगा / वहीं धरने पर बैठे टकसाली कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि हम 20 साल से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं /

.

.

हर चुनाव में विरोधियों का डटकर मुकाबला करते हैं / जब हमारे नेता जीत जाते हैं तो फिर उनकी गाड़ियों में चहेते बैठने लगते हैं / कांग्रेसी वर्करों को न टिकट मिलती है और न ही किसी कमेटी में कोई जगह / मौजूदा हालात यह हैं कि एक ही चहेता संगठन व सरकार में पद संभाले बैठा है /

.

उन्होंने कहा कि चौधरी संतोख सिंह को उन्होंने 2 बार चुनाव जितवाया है / इस दौरान दिन-रात प्रचार किया / इसके बावजूद वह हमारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं / सांसद की गाड़ी में अब वो लोग बैठ रहे हैं, जो चहेते हैं / वह भी चहेतों को सरकार व संगठन में एडजस्ट कर रहे हैं / ऐसे में वर्करों की सुनवाई नहीं हो रही /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें