PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, चपेट में आए 12 लोग, 1 की हुई मौत,

dantewada naxalites did ied blast dantewada 2 civilians were hit 1 died Chhattisgarh

PTB Big न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है / इस ब्लास्ट की चपेट में 12 आम नागरिक आ गए हैं / ब्लास्ट में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें 1 की मौत हो गई / बताया जा रहा है कि नारायणपुर से बोलेरो में दंतेवाड़ा आते वक्त घोटीया चौक के पास ब्लास्ट हुआ है / घायलों को पुलिस रेस्क्यू कर गीदम अस्पताल ला रही है /

.

.

गुरुवार की सुबह ये हादसा होना बताया जा रहा है / मालवेही थाना क्षेत्र में हुई घटना की पुलिस जांच में जुट गई है / मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया गया था, जिसकी चपेट में आम नागरिक आए हैं /नक्सल वारदात की इस घटना के बीच पुलिस ने एक बड़ा दावा किया है /

.

.

दंतेवाड़ा पुलिस का दावा है कि जिला नक्सलियो के स्मारक से मुक्त हो गया है / पुलिस ने आखरी नक्सली स्मारक को भी ध्वस्त कर दिया है / तनेली ग्राम में डीआरजी के जवानों ने स्मारक ध्वस्त किया है / सुकमा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख इनामी नक्सली जोगा बारसे का स्मारक दंतेवाड़ा के जंगलों में बनाया गया था, जिसे डीआरजी द्वारा ध्वस्त करने का दावा किया गया है / दंतेवाड़ा के एसपी ने दोनों ही मामलों की पुष्टि की है /

.

.

बता दें कि नक्सली बीते 26 जुलाई से शहीदी सप्ताह मना रहे हैं / इस दौरान पुलिस विशेष अलर्ट मोड में है / इसके तहत ही नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को ट्रेस करना, उनके स्मारकों को ध्वस्त करने और नक्सलियों की गिरफ्तारी करने की कवायद तेज कर दी गई है / सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बल के जवानों द्वारा नक्सल स्मारकों को ध्वस्त किया जा रहा है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें