PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़े मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये आंकड़े,

corona cases increased 11 states in the country Data released by the Ministry of Health Big News PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हुयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या में छह की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु में तीन-तीन, गुजरात और ओडिशा में दो-दो,

जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और उत्तराखंड में एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, पुड्डुचेरी, पंजाब, सिक्किम और उत्तर प्रदेश कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसी अवधि में हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत हुयी है। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और

पिछले 24 घंटों में 375 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,35,342 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,766 है। सक्रिय मामलों की संख्या दो घटकर 1,784 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 95 बढ़कर 4,44,60,082 पर पहुंच गया है और पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौते से होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,900 हो गयी है।

Latest News