PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PSPCL लाइनमैन को विजिलेंस ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार,

Vigilance caught PSPCL lineman red-handed taking bribe of Rs 40000 Punjabi News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खुई खेड़ा में तैनात पीएसपीसीएल लाइनमैन मोहिंदर कुमार को 40,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइनमैन को गांव बाजिदपुर कट्टियांवाली निवासी प्रदीप कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जो अपने गांव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता है। विजिलेंस के एक आधिकारिक ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजिलेंस फिरोजपुर रेंज की वीबी यूनिट, फाजिल्का में शिकायत दर्ज कराई थी कि

लाइनमैन मोहिंदर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल माह के बिजली बिल 73790 के निपटान के लिए 40000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इस साल फरवरी में 52,360 का बिजली बिल मिला था और उक्त लाइनमैन ने सेटलमेंट के लिए उससे 21,000 रुपये लिए थे, लेकिन जब अप्रैल में उसे 73,790 का बिल मिला। बाद में पता चला कि अप्रैल के बिल में फरवरी का बिल भी शामिल था इसलिए उसने दोबारा लाइनमैन से संपर्क किया तो उसने अतिरिक्त 40 हजार की मांग की।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद वीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 40,000 की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में फिरोजपुर रेंज के पुलिस स्टेशन वीबी में आरोपी लाइनमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest News