Corona infected again today in Jalandhar 8 new corona positive cases surfaced in Tanda Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / टांडा : जालंधर में एक तरफ जहां आज से जिलाधीश ने रियायतों के साथ लॉकडाउन 5.0 बढ़ा दिया / ऐसे में जालंधर में आज फिर कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल के के डी-एडीक्शन वार्ड में ड्यूटी दे रही 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है / इस वार्ड में सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों को दाख़िल किया गया है / इससे जालंधर में कोरोना संक्रमित मामलों का संख्या 253 तक पहुंच गई है, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी हैं /
वहीं अब टांडा में भी सोमवार को एक साथ 8 और पॉजीटिव केस आने से लोगों में कोरोना को लेकर डर और भी बढ़ गया है / टांडा के के गांव नंगली (जलालपुर) में अब कोरोना महामारी के मरीज़ों की संख्या 26 हो गई है / इस कंटेनमेंट जोन में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रयत्न कर रही सेहत विभाग की टीम ने आज फिर 67 गांव वासियों के टैस्ट लिए हैं /
.गांव में ज़्यादातर लोग कोरोना महामारी से मरे लखविन्दर सिंह और उसे इलाज के लिए जालंधर लेकर आने-जाने वाले पॉजीटिव आए गांव वासियों के संपर्क में आए थे, जिसके चलते सेहत विभाग ने गांववासियों के टैस्ट लेने की मुहिम शुरू की थी /
.आज एस.एम.ओ. के .आर बाली के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल टांडा की टीम नोडल अफ़सर डॉ. हरप्रीत सिंह, डाक्टर करन विर्क, डाक्टर रवि कुमार, शविन्दर सिंह, रवीन्द्र सिंह, बलजीत सिंह और गुरजीत आदि और सरकारी अस्पताल दसूहा की टीम के साथ गांव के गुरुद्वारा साहिब में लोगों के सैंपल लिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona infected again today in Jalandhar 8 new corona positive cases surfaced in Tanda Punjab




































