.
corona virus confirmed in kerala 3 year old child first case in jammu
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : करेल में एक तीन साल का बच्चा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है / अधिकारियों ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी / उसने हाल में ही इटली की यात्रा की थी / बच्चे को एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है /
..
वहीं, जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि की गई है / अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि 63 साल की महिला संक्रमित पाई गई है / महिला ने ईरान की यात्रा की थी / अधिकारियों ने कहा कि सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है /
.वहीं स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, महिला मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि दूसरे मरीज की रिपोर्ट का अभी इंतजार है / नए मामले की पुष्टि के बाद देश में कोरोनावायरस के अब तक 42 मामले सामने आ चुके हैं / इससे पहले रविवार को केरल में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए थे / केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा ने रविवार को कहा था, ‘कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव मामलों को यहां आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है / हाल ही में तीन लोग इटली से लौटे थे / पतनमथिट्टा जिले में दो और लोगों को यह बीमारी हुई है /
.वहीं, केरल में प्रशासन ने अपनी यात्रा और संक्रमण की जानकारी छिपाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिनपर मुकदमा भी चलाया जा सकता है / इस बीच, कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक क्रूज जहाजों को प्रवेश न देने के केंद्र सरकार के निर्देश के बाद शनिवार को पनामा ध्वज वाले ‘एमएससी लिरिका’ नामक एक क्रूज को न्यू मंगलोर बंदरगाह से वापस कर दिया गया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona virus confirmed in kerala 3 year old child first case in jammu






































