.
manav bharti university assistant registrar arrested in five lakh fake degree scam HP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : फर्जी डिग्री मामले (Fake Degree Scam) में हिमाचल प्रदेश के सोलन की मानव भारती यूनिवर्सिटी (Manav Bharti University) के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीष गोयल को गिरफ्तार कर लिया है / एसआईटी (SIT) ने मनीष गोयल को गिरफ्तार किया है /
..
इस मामले में गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है, बता दें कि शिमला की एपीजी (APG University Shimla) और सोलन की मानव भारती यूनिवर्सिटी पर क्रमश 15 हजार और 5 लाख फर्जी डिग्री बनाने और बेचने के आरोप हैं / फर्जी डिग्री मामले में न्यूज18 ने खुलासा किया था. यूजीसी (UGC) की ओर से हिमाचल सरकार को इस संबंध में पत्र लिखा गया था / सोलन के कुमारहट्टी स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी ने 5 लाख फर्जी डिग्रियां बेची हैं / छानबीन के लिए एसपी सोलन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया /
.एसपी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी की टीम शुक्रवार और शनिवार को रेड की थी / इस दौरान आईजी आसिफ जलाल भी मौके पर मौजूद थे / मौके पर करीबन 10 हज़ार खाली डिग्रियां मिली थी / सबसे हैरान करने वाली बात भी सामने आई है कि रेड के दौरान कुछ उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं, जिन्हें चैक ही नहीं किया गया है / कुछ-एक उत्तर पुस्तिकाएं बिलकुल खाली हैं, जिनके पीछे लिखा गया था कि 35000 हज़ार रुपये आरटीजीएस से वसूले गए हैं /
.एसआईटी की अध्यक्षता कर रहे सोलन के एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पिछले चार दिन से जांच चल रही है / कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं / असिस्टेंट रजिस्ट्रार मुनीष गोयल को गिरफ्तार किया गया है / मुनीश गोयल मोहाली के रहने वाला है / फिलहाल, जांच अभी भी जारी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
manav bharti university assistant registrar arrested in five lakh fake degree scam HP






































