.
Corona virus positive patient found in Jalandhar Other family members may also have symptoms of corona
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में एक और व्यक्ति के कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है / यह व्यक्ति श्री हरिमंदिर साहिब के पूर्व ग्रंथी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा हैं, जिनमें कोरोना वॉयरस पॉजिटिव पाया गया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट में रहते उसके परिवार के छह सदस्य भी बीते दिनों उन्हें अस्पताल में भी मिलकर आए हैं / इस बात की सूचना मिलते ही जालंधर अस्पताल से डॉक्टरों की टीम शाहकोट के लिए रवाना हो गई और उन्हें सिविल अस्पताल जालंधर में आइसोलेट किए जाने की सुचना मिल रही है /
.मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक भाई निर्मल सिंह खालसा के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि मैडीकल कॉलेज अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ. सुजाता शर्मा ने दी है / भाई निर्मल सिंह दो दिन पहले ही अस्पताल में दाखिल हुए थे / आपको बता दें कि सोमवार को ही भाई निर्मल सिंह खालसा को अस्पताल में दाखिल किया गया है / भाई निर्मल सिंह को खांसी बुखार साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ थी / अस्पताल के डॉक्टरों की तरफ से उनकी स्क्रीनिंग करके टैस्टिंग के लिए ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए थे /
.बताया जा रहा है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से संचालित श्री गुरु राम दास मैडीकल कालेज बल में वह कुछ दिन से इलाज भी करवा रहे थे / उन्होंने डॉक्टरों से गुजारिश की थी कि उनका टैस्ट करवाया जाए, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको गुरू नानक देव अस्पताल में रैफर कर दिया / जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है / अब इस व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार को भी आइसोलेट किये जाने की बात सूत्रों से मिल रही है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Corona virus positive patient found in Jalandhar Other family members may also have symptoms of corona






































