.
Following the guidelines of the Punjab Chief Minister former Cabinet Minister Rana Gurjit Singh sent sanitizers to Jalandhar’s media and police
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार पंजाब के लोगों की सुरक्षा के लिए जहां अपनी नजर बनाये हुए हैं और लगातार जिले के जिलाधीशों और पुलिस कमिश्नर से सम्पर्क कर स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं /
..
वहीं लगातार अपने राज्य के कर्मचारियों जो इस गंभीर कोरोना वॉयरस के फैल रहे संक्रमण के बीच में अपनी सेवाएं बिना डरे दे रहे हैं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनका कुशल मंगल जानकर सम्पर्क भी कर रहे हैं /
यही नहीं इस कोरोना वॉयरस की गंभीर बीमारी के खतरनाक संक्रमण के बीच में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मीडिया की बेहतरीन भूमिका को देखते हुए दिशा-निर्देशों जारी करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह से सम्पर्क कर जालंधर की मीडिया और पुलिस ट्रैफिक पुलिस को काफी संख्या में सैनिटाइजर भेजे /

इस दौरान जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता गौतमबीर सिंह ने पीटीबी न्यूज़ के साथ बातचीत करते हुए बताया कि यह सैनेटाइजर आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की और पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह को दिए गए थे, जिसके बाद उनकी और से यह सैनेटाइजर मेरे माध्यम से जालंधर के प्रैस क्लब में पहुंचाए गए हैं, जो अलग-अलग मीडिया समूहों को दिए जायेंगे /
..
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार पंजाब के हालातों पर नजर बनाये हुए हैं और भविष्य में अगर किसी को किसी तरह की समस्या आती है तो वह हमारे साथ सम्पर्क कर सकते हैं ताकि गंभीर परिस्थिति को समय रहते संभाला जा सके / वहीं उन्होंने लोगों से निवेदन किया है की वह कानून व्यस्वस्था का पालन करें और घरों में रहकर इस गंभीर बीमारी से बचें और अपनों को भी बचाएं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Following the guidelines of the Punjab Chief Minister former Cabinet Minister Rana Gurjit Singh sent sanitizers to Jalandhar’s media and police






































