Corporation commissioner gave a big blow to the so-called journalists and so-called RTI activists who got the news of these colonies of Jalandhar corporation commissioner wrote form 29 illegal colonies send letters to the concerned departments to stop registries and electricity connections
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिला जहां बीते लंबे समय से अवैध कलोनियों के कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका नतीजा यह है कि लगातार कुछ ब्लैकमेलिंग करने वाले तथाकथित पत्रकार और तथाकथित RTI एक्टिविस्ट इन क्लोनाजरों से मोती रकम वसूलते हैं और करते हैं मोटी कमाई, लेकिन अब ना तो तथाकथित पत्रकारों की और नहीं तथाकथित RTI एक्टिविस्टों की चलेगी, क्योंकि नगर निगम ने अब जिले की ऐसी 29 अवैध काॅलोनियों की लिस्ट तैयार कर ली, जो बिलकुल नई विकसित हुई हैं /
. .जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर करणेश शर्मा ने पुलिस को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिस्ट में शामिल काॅलोनियों पर केस दर्ज करने के लिए कहा है / उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि इन काॅलोनियों को सीवरेज-पानी के कनेक्शन नहीं मिलेंगे / पावरकाॅम को लेटर भेजकर भी उन्होंने बिजली के कनेक्शन रोकने के लिए बिजली विभाग से आग्रह किया है,जबकि सब रजिस्ट्रार को रजिस्ट्रियां रोकने के बारे लेटर भेजा गया है / वहीं पुलिस कमिश्नरेट को पपरा एक्ट में केस दर्ज करने को ये लेटर (नंबर एमटीपी-479, तारीख 1 जुलाई, 2021) भेजी है /
..
इस दौरान निगम के अधिकारीयों ने रिपोर्ट दी थी कि बिलकुल नई बन रही अवैध काॅलोनियों में कोई मंजूरी नहीं ली गई / कासकर्ता रेवेन्यू चोरी कर रहे हैं / टाउन प्लानिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है / उधर, जिन काॅलोनियों की लिस्ट बनी है, वह सारे शहर में फैली हैं / निगम की लिस्ट में जिन अवैध-कालोनियों का जिक्र किया गया है उनमें, लाल मंदिर के पास, अमन नगर, लम्मा पिंड-कोटला रोड के बीच हरगोबिंद नगर, जमशेर रोड, मोहन विहार के नजदीक न्यू माॅडल हाउस नजदीक ओल्ड फगवाड़ा रोड, सलेमपुर मुसलमाना, पटेल नगर के पास जीव शेल्टर के पास अमन नगर गुग्गा जाहिर पीर मंदिर के पास पटेल नगर,
. .शिवाजी नगर दीप नगर के पीछे, काला संघियां रोड 66 केवी ग्रिड के पीछे, बड़िंग में राम नगर सुुभाना के पास, इंडियन ऑयल डिपो के पास गुलमोहर सिटी की बैकसाइड पर, धालीवाल कादियां में बड़िंग गांव में शेखे गांव में पुल के किनारे कबीर नगर में मंड पैलेस इलाके में नंदनपुर गांव के अंदर खुरला किंगरा में पठानकोट चौक से अमृतसर की तरफ ब्रास कंपनी के पास राज नगर के कबीर एवेन्यू में कालिया काॅलोनी-2 में पार्क वुड शाॅप के पास ट्रांसपोर्ट नगर से बुलंदपुर को जाते हुए शामिल हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Corporation commissioner gave a big blow to the so-called journalists and so-called RTI activists who got the news of these colonies of Jalandhar corporation commissioner wrote form 29 illegal colonies send letters to the concerned departments to stop registries and electricity connections


































