PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

इस विश्वविद्यालय के उप-कुलपति के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, धांधली का है आरोप,

corruption case CBI raids Vice Chancellor Hemvati Nandan Bahuguna Garhwal University New Delhi

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के उपकुलपति और अन्य अधिकारियों द्वारा उससे जुड़े संस्थानों की मान्यता को लेकर हुई धांधली के आरोप में सीबीआई ने आज उपकुलपति समेत अनेक अधिकारियों के 14 ठिकानों पर छापेमारी की, यह छापेमारी देहरादून, श्रीनगर के अलावा नोएडा में की गई / इस छापेमारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं /

.

.

CBI प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक इस मामले में जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई उनमें वाइस चांसलर जेएल कौल, वाइस चांसलर के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी डीएस नेगी के अलावा अनिल सैनी, अरविंद गुप्ता, जीडीएस वारने, संजय चौधरी, जोगिंदर सिंह, समय प्राइवेट संस्थान शामिल है / सीबीआई के मुताबिक इस मामले में शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच का मामला दर्ज किया था /

.

.

यह जांच उपकुलपति के 2014 से 2016 के कार्यकाल की बीच की गई धांधलियों को लेकर की गई थी / इस मामले में आरोप था कि इस विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य संस्थानों को तमाम नियम कानून ताक पर रखकर उनकी मान्यताएं आगे बढ़ाई गई और अन्य फायदे भी दिए गए / यह भी आरोप है कि इस धांधली के चलते आरोपियों को अवैध तरीके से फायदा भी मिला /

.

.

इस मामले में की गई आरंभिक जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य मिलने पर सीबीआई ने इस मामले में तत्कालीन कुलपति समेत अन्य अधिकारियों और अलग-अलग निजी संस्थानों के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत कुल 6 मामले दर्ज किए थे / इसी के तहत आज छापेमारी की गई थी / CBI के मुताबिक इस छापेमारी के दौरान अनेक बैंकों में रखे गए लॉकर्स की चाबियां भी बरामद हुई है जिन्हें अभी खोला जाना बाकी है / CBI जल्द ही इस मामले के आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाएगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें