.
Councilor Shelly Khanna from ward number 17 of Jalandhar said that despite being a councilor, Municipal Corporation Commissioner Deeparva Lakra and Mayor Jagdish Raj are prohibiting the construction work of Raja area
शैली खन्ना ने कहा पार्षद होने के बावजूद विपक्ष को पक्ष के दवाब के चलते विकास कार्यों को नहीं दी जा रही हरी झंडी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : वाह क्या जवाब है, एक तरफ जहां कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा है तो वहीं जालंधर में नगर निगम कमिश्नर व मेयर की आपसी खींचतान के चक्कर में विपक्षी नेता सत्ता में में पूरी तरह से ना होने का खामियाजा भुगत रहे हैं /
ऐसा ही कुछ आज कल वार्ड नंबर 17 से पार्षद शैली खन्ना के साथ भी हो रहा है जहां सड़कों की समस्या हल होने के बाद भी कई तरह के प्रश्न चिन्ह लगाकर उनके हल्के के कामों की गति को पक्ष दल के नेता होने नहीं देना चाहते, क्योंकि मुद्दा राजनितिक है अगर काम हो गया तो वाह-वाही होगी और खामियाजा पक्ष दल के नेताओं को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ सकता है /

हम आपको थोड़ा विस्तार से समझते हैं, दरअसल आज से करीब दो साल पहले वार्ड नंबर 17 से बीजेपी के टिकट पर पार्षद पद का चुनाव भारी बहुमत से जीतकर सत्ता में आई शैली खन्ना ने दिन-रात कर निगम हॉउस से लेकर कमिश्नर और मेयर ऑफिस में जाकर किसी तरह से इलाके के लोगों समस्याओं को देखते हुए सड़कों के निर्माण कार्य पर मोहर तो लगवा ली, लेकिन आज करीब 24 महीने बीत जाने के बाद भी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो पाया, जिसके लिए शैली खन्ना निगम ऑफिस की सीढियाँ ऊपर नीचे चढ़ रही हैं /
.लेकिन आज हद तो तब हो गई जब ऊपर-नीचे सीढ़ियाँ चढ़ने के बाद थक हार कर वह निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा के पास अपने पति विवेक खन्ना के पास इलाके की समस्या को लेकर पहुंची तो निगम कमिश्नर ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद यह कहकर बात को टाल दिया कि मैं तो खुद यहां पर क्लर्क लगा हूँ में क्या कर सकता हूँ / जिला जालंधर में निगम कमिश्नर के पद पर बैठे दीपर्व लाकड़ा के मुँह से निकले यह शब्द कहने लायक तो नहीं थे लेकिन इसका जवाब देते हुए शैली कहना ने कहा कि अगर आप निगम के क्लर्क हैं तो फिर उनकी हैसियत तो कुछ भी नहीं,

इन सभी बातों से साफ़ है कि आखिर एक आईएएस जोकि इस समय निगम कमिश्नर है किन नेताओं के आगे मजबूर होकर अपने पद जिसमें वह कई महीनों से बैठे हुए हैं आज ऐसी बातें बोल रहे हैं, जोकि बहुत ही हैरान कर देने वाला जवाब है / हालाँकि वार्ड नंबर 17 से पार्षद शैली ने जब पीटीबी न्यूज़ से बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों को अपना परिवार मानती हैं और दिन रात उनकी सेवा भी करना चाहती हैं, हमारी समस्याओं को ना तो निगम मेयर सुनना चाहते हैं ना ही निगम कमिश्नर और ना ही इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जिसका खामियाजा वार्ड के लोगों को भुगतना पड़ रहा है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Councilor Shelly Khanna from ward number 17 of Jalandhar said that despite being a councilor, Municipal Corporation Commissioner Deeparva Lakra and Mayor Jagdish Raj are prohibiting the construction work of Raja area






































