.
Tragic accident occurred in Jalandhar High speed tractor trolley collides with young people riding cyclists One Death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां थाना मकसूदां के अधीन पड़ते गाँव रंधावा मसंदा के नज़दीक दो साइकिल सवार नौजवानों को एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने जोरदार टक्कर दे मारी / इस हादसे में साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई /
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय थाना मकसूदों पुलिस मौके पर पहुंची व मृतक के शव को अपने कब्ज़े में लेकर जांच में जुट गई / वहीं पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को कब्ज़े में ले लिया गया है और चालक को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जायेगा / मृतक की पहचान सुशील पुत्र सतीन्द्र साहू निवासी गली नंबर तीन गदाईपुर के तौर पर हुई है /
..
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो प्रवासी नौजवान अपने घर गदाईपुर से गाँव रायपुर रसूलपुर की तरफ जा रहे थे और जब वह गाँव रंधावा मसंदा के नज़दीक पहुँचे तो एक तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनको जोरदार टक्कर दे मारी, इस हादसे में एक नौजवान सुशील (15) ट्राली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई / फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जाँच की जा रही है /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Tragic accident occurred in Jalandhar High speed tractor trolley collides with young people riding cyclists One Death






































