PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर कमिश्नर पुलिस के नेतृत्व में अमृतपाल सिंह को पकड़ने में लगी है पुलिस, अमृतपाल की गाडी को मारी टक्कर, इंटरनेट सेवा रहेगी कब तक बंद?

cp kuldeep singh Chahal is leading the operation to arrest amritpal Singh

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है की जिस खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम लगी है उसका नेतृत्व खुद जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल कर रहे हैं।

यह ऑपरेशन सुबह से ही चलाया जा रहा है और अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की कई गाड़ियां पीछे लगी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट के पास अमृतपाल को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो अमृतपाल के साथियों ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपनी गाड़ियों के साथ अमृतपाल की गाड़ी को टक्कर भी मारी ताकि उसे रोका जा सके, लेकिन अमृतपाल की गाड़ी घिरने के बाद वह एक अन्य अन्य गाड़ी में बैठकर फरार हो गया। पता चला है कि जालंधर के पुलिस कमिश्नर 8 जिलों की पुलिस को लीड कर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने में लगे हुए हैं।

पता चला है कि जल्द ही पुलिस जालंधर से मोगा के गांवों के बीच अमृतपाल सिंह का पीछा कर उसे घेराबंदी करने के बाद गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन यह सफलता कब तक पुलिस को मिलती है उसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। वहीं मिली नई जानकारी के अनुसार पंजाब भर में रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखने के आदेश जारी हो चुके हैं।

Latest News