PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वर्ल्ड कप 2024, इस तारीख से होगा शुरू, 20 टीमों को मिलेगा मौका, भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर क्या हुआ फैसला,

cricket-icc-cricket-world-cup-next-mens-t20-world-cup-set-to-be-played-from-june-4-to-30-2024-india-vs-pakistan

PTB Sports न्यूज़ नई दिल्ली : वनडे वर्ल्ड कप नजदीक है। मुकाबले भारत में 5 अक्टूबर से मुकाबले खेले जाने हैं। इस बीच अब टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आईसीसी टूर्नामेंट के मुकाबले अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने हैं। मुकाबले 4 से 30 जून तक खेले जा सकते हैं। पहली बार 20 टीमों को इसमें मौका मिलेगा। अब तक 15 टीमें वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की भी कर चुकी हैं। अमेरिका में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट होने जा रहा है। टीम पहली बार वर्ल्ड कप में भी उतरेगी।

क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 4 से 30 जून तक खेले जा सकते हैं। वेस्टइंडीज और अमेरिका में 10 वेन्यू पर ये मुकाबले होने हैं। अमेरिका की बात करें तो फ्लोरिडा, मॉरिसविले, डलास और न्यूयॉर्क को टूर्नामेंट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। आईसीसी की टीम जल्द यहां का दौरा करने वाली है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अमेरिका में अभी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं है। ऐसे में वर्ल्ड कप को इंग्लैंड शिफ्ट किया जा सकता है।

टूर्नामेंट की बात करें, तो 20 टीमाें को 5-5 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा जाएगा। ग्रुप राउंड के बाद चारों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में जाएंगी। सुपर-8 में भी 4-4 टीमों का 2 ग्रुप बनाया जाएगा. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाता है या नहीं. 2024 से 2031 के बीच आईसीसी 8 ग्लोबल इवेंट आयोजित करेगा. टी20 वर्ल्ड कप इस कड़ी में पहला मेगा इवेंट होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका के अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी ने क्वालिफाई कर लिया है। सितंबर-अक्टूबर में अमेरिका के क्वालिफायर खेले जाएंगे। यहां से 2 टीमों को टिकट मिलेगा। वहीं अक्टूबर-नवंबर में एशिया क्वालिफायर से 2 टीमें जबकि नवंबर-दिसंबर में होने वाले अफ्रीका क्वालिफायर से एक टीम के वर्ल्ड कप खेलना का सपना पूरा होगा।

Latest News