.
CRPF 6 contingents deployed in Jalandhar How the situation became as soon as the teams were deployed in Dilkusha market
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुलिस के साथ-साथ शहर के नाजुक स्थानों पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 6 टुकड़ियों को तैनात किया गया है /
.इससे संबंधित जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया सी.आर.पी.एफ. को दिये नाजुक स्थानों और जरूरी स्थानों पर शहरी पुलिस के रूप में तैनात किया गया है / उन्होने बताया कि इन में से चार टुकड़ियों को दिलखुशा मार्केट और मकसूदां मंडी में तैनात किया गया है, जिससे यहां विश्वसनीय बनाया जा सके कि जिन लोगों को इन स्थानों पर दाखिल होने की आज्ञा है वह ही जा सकें /
.उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर लोगों के प्रवेश करने पर सख्त मनाही है और अब सुरक्षा बलों द्वारा इन क्षेत्रों को सील कर दिया गया है और केवल जिन लोगों के पास के कर्फ्यू पास हैं वही आ सकते हैं / उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर किसी को भी बिना वजह आने की इजाजत नहीं है और अर्ध सैनिक बलों द्वारा अन अधिकारत लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी /
.पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह दोनों स्थान लोगों तक दवाईयां और फल और सब्जियों के रिटेलरों के द्वारा पहुँचाने के लिए खोलीं गई हैं / श्री भुल्लर ने कहा कि लोग इन दोनों स्थानों पर बिना वजह पहुँच कर कर्फ़्यू के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं / उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है, क्योंकि जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कर्फ़्यू लगाया गया है /
.उन्होंने कहा कि लोक हित को ध्यान में रखते हुए इसको किसी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा / इस तरह पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अर्ध सुरक्षा बलों की ओर से टुकड़ियों को शहर के नाकों, नाजुक और अन्य स्थानों पर तैनात की जायेगी / उन्होंने बताया कि शहर पुलिस को सी.आर.पी.एफ. को कर्फ़्यू को सख्ती से लागू करने के आदेश जारी किये गए हैं / उन्होंने लोगों से अपील की कि सिविल और पुलिस प्रशासन को लोक हित में लगाए गए कर्फ़्यू को सही ढंग से लागू करने में सहयोग करें /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
CRPF 6 contingents deployed in Jalandhar How the situation became as soon as the teams were deployed in Dilkusha market






































