.
Jalandhar Country Police got great success Police arrested arms supplier to gangsters
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में लगे कर्फ्यू के बीच देहात पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब सीआईए स्टाफ की पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और 3 पिस्टल सहित 2 तस्करों और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया /
..
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सरबजीत सिंह बहिया ने बताया कि एसएसपी नवजोत सिंह माहल जी के दिशा-निर्देशों पर कर्फयू के दौरान सीआईए स्टाफ के प्रभारी शिव कुमार ने सप्लैंडर मोटरसाइकिल पर सवार जतिंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र जसवीर सिंह वासी सोहल खुर्द नकोदर की जब तलाशी ली तो इस दौरान उससे 25 ग्राम हैरोईन बरामद हुई /
.उन्होंने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह गुरदीप सिंह उर्फ बिट्टू बलैतिया पुत्र बुध सिंह वासी नकोदर से हैरोईन लेकर आया था / पुलिस ने जब बिट्टू बलैतिया को काबू किया तो उससे 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, 100 ग्राम हैरोईन 30 ग्राम अफीम 3000 अमेरिकन डालर 1 कैनेडियन पासपोर्ट, 1 गन सकोप और लांसर गाड़ी बरामद हुई / उनके पास से एक गाड़ी के अलावा 120 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं /
.पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बिट्टू बलैतिया गैंगस्टर और नशा तस्करों को अस्ला और नशे की सप्लाई करता है / इसके ऊपर 5 मुकद्दमे दर्ज हैं / वहीं बिट्टू ने पूछताछ के दौरान बताया कि रिम्पी पुत्र जागीर सिंह वासी नकोदर को हाल ही में 1 पिस्टल दिया है, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया है / रिम्पी के ऊपर भी संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं / पुलिस ने आरोपियों को ऊपर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Country Police got great success Police arrested arms supplier to gangsters






































