PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डीएवी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा संस्थानों में नैक प्रत्यायन और गुणवत्ता आश्वासन पर वेबिनार-कम-वर्कशॉप आयोजित,

DAV University holds a webinar-cum-workshop on NAAC Accreditation and Quality Assurance in Higher Education Institutions

PTB News “शिक्षा” : प्रख्यात शिक्षाविद् व पद्मश्री अवार्डी प्रो. (डॉ.) आर.सी. सोबती के मार्गदर्शन में, डीएवी यूनिवर्सिटी के इनटर्नल क्वालिटी एसैसमेंट सैल ने ‘‘नैक प्रत्यायन और उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता आश्वासन पर एक वेबिनार-कम-वर्कशॉप का आयोजन किया / डॉ. सोबती ने वेबिनार-कम-वर्कशॉप की अध्यक्षता की और गुणवत्ता और समावेशी शिक्षा पर जोर दिया / उन्होंने किसी भी समाज के सतत विकास में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया /इस मौके डॉ. वी.एस. चौहान (पूर्व अध्यक्ष नैक) ने उद्घाटन भाषण दिया / वेबिनार में डॉ. के.रामा (सलाहकार, नैक), डॉ. प्रिया एन (सहायक सलाहकार, नैक) और डॉ. श्याम सिंह इंदा (सहायक सलाहकार, नैक) विशेषज्ञ वक्ता थे / डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि, रजिस्टरार डॉ. के.एन. कौल और डीन अकादमिक डॉ. आर.के. सेठ ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया /

.

.

वेबिनार में डॉ. वी.एस. चौहान ने भारत में शिक्षा प्रणाली के बदलते परिदृश्य पर विस्तार से बताया / उन्होंने कहा कि नैक की स्थापना सभी प्रतिभागी संस्थानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उनके प्रदर्शन का आंकलन करने में मदद करने के लिए की गई है / उन्होंने कहा कि नैकएक सूचित समीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से संस्थान को उसकी ताकत, कमजोरियों और अवसरों को जानने में मदद करता है, और नैक का मूल विचार भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है /नैक के सलाहकार डॉ. के. रामा ने कहा कि संस्थानों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), अपने संकाय के पेशेवर विकास, और नौकरी-उन्मुख और कौशल-आधारित पाठ्यक्रम पर ध्यान देना चाहिए जो हमारी सामाजिक-आर्थिक जरूरतों को पूरा करता है /

.

.

नैक की सहायक सलाहकार डॉ. प्रिया एन. ने नैक मान्यता की प्रक्रिया में क्या करें और क्या न करें, संबंधी बताया / इस संबंधी उन्होंने एक पीपीटी भी प्रस्तुत किया और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति के लिए प्रशंसा हासिल की / उन्होंने कहा कि मान्यता की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और गुणवत्ता केंद्रित है / नैक प्रत्यायन बल्कि एक सामाजिक मान्यता है /डॉ. श्याम सिंह इंदा ने कहा कि भारत में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने में नैक प्रत्यायन और गुणवत्ता आश्वासन की महत्वपूर्ण भूमिका है / उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालयों को व्यवस्थित तरीके से उनके द्वारा किए गए कार्यों का रिकॉर्ड रखना चाहिए / उन्होंने शिक्षा में विभिन्न सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में भी बताया /

.

.

डीएवी यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर डॉ. जसबीर ऋषि ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा / उन्होंने अतिथियों के बहुमूल्य समय, समर्थन और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया / उन्होंने वेबिनार-कम-वर्कशॉप के आयोजन में उनके कड़े प्रयासों के लिए आईक्यूएसी टीम को बधाई दी / इस अवसर पर डॉ. जे. काकारिया (निदेशक, डीएवीसीएमसी) ने शिरकत की, जिन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी की प्रतिबद्धता की सराहना की /पद्मश्री अवार्डी डॉ. पूनम सूरी (चांसलर, डीएवी यूनिवर्सिटी) ने यूनिवर्सिटी को अपनी शुभकामनाएं भेजीं और कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि यूनिवर्सिटी जल्द ही नैक मान्यता के लिए आवेदन करेगा / उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्रों को सर्वोत्तम सीखने का माहौल और मार्गदर्शन के उच्चतम संभव मानक प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है / इस वेबिनार-कम-वर्कशॉप में यूनिवर्सिटी के लगभग 200 फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया /

.

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें