PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बिजली कर्मी की गर्दन पर चाकू लगने से हुई मौत,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

हत्या या आत्महत्या इस बना हुआ है रहस्य, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालन्धर : आज सुबह के समय जालन्धर के चोगिट्टी चौक के पास पड़ते इलाके चौगिट्टी में एक पावरकाम में काम करने वाले वक कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई / बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति वालमीकि मोहल्ले का रहने वाला था / मृतक व्यक्ति की पहचान सुभाष जोकि पावरकाम में लाईनमैन के तौर पर काम करता था के रूप में हुई है /

परिजनों का इस मामले में कहना है की वह जब कल रात के समय घर से बीड़ी लेने जाने का कह निकला था / लेकिन कुछ देर बाद उसकी पत्नी जसबीर कौर को पता चला कि उसके पति को चाकू लगा हुआ है और वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पास ही के एक इलाके भारत नगर क्षेत्र में पड़ा हुआ है / लेकिन जब उसकी पत्नी जसबीर कौर वहां पहुंची तो तब तक इलाके के लोग उसे रामा मंडी स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए था / लेकिन वहां पर इलाज के दौरान सुभाष ने अपना दम तोड़ दिया था /

वहीं इलाके के लोगों का कहना है की उन्होंने सुभाष को जब भारत नगर क्षेत्र में गंभीर अवस्था में देखा तो उसके हाथ में चाकू था व गर्दन से लहू बह रहा था / फ़िलहाल थाना रामा मंडी की पुलिस इस संदिग्ध मामले की जांच शुरूकर दी है / वहीं लोगों का और परिजनों का यह भी कहना है कि सुभाष ने अगर आत्महत्या करनी होती तो वह घर से बाहर जाकर ही आत्महत्या कयों करता / हमें लगता है की उसे किसी ने चाकू मारा है लेकिन चाकू को निकलने के चकर में सुभाष के हाथ में वह चाकू आ गया होगा/ लेकिन पुलिस को कोई भी चाकू अभी तक बरामद नहीं हुआ है / इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है /