delhi deputy cm official vehicle vandalized manish sisodia accuses bjp of hooliganism
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को भाजपा नेताओं और उनके ‘गुंडों’ पर रोहतास नगर में स्कूल निर्माण का विरोध करने पर उनके सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया / भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया के आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी /
. .सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मंगलवार को रोहतास नगर में स्कूल बनने का विरोध करते हुए भाजपा के नेताओं व गुंडों ने स्कूल में तोड़फोड़ की / मेरी सरकारी गाड़ी को तोड़ा, स्कूल का फाटक तोड़कर अंदर मौजूद महिला शिक्षकों, इंजीनियर्स और मज़दूरों के साथ बदतमीज़ी की / भाजपाइयों को स्कूल बनने, पढ़ने लिखने से इतनी चिढ़ क्यों है?
..
दिल्ली के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी घटना के संबंध में ट्वीट किया- भाजपा हमें रोकने के लिए चाहे कितने भी हाथ-पैर मार ले, लेकिन हम रुकने वाले नहीं / भाजपा ऐसे चाहे हज़ार हमले करवा ले, हमें डरा नहीं सकती / हमने दिल्ली के लोगों की सेवा करने की कसम खाई है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता /
. .बता दें, इन दिनों दिल्ली के कई इलाकों में स्थित स्कूलों में नए भवनों का निर्माण पूरे जोर-शोर से चल रहा है / इन स्कूलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इन स्कूलों में घूम-घूम कर काम का जायजा ले रहे हैं / सिसोदिया का कहना है कि दिल्ली के हर बच्चे के लिए देश के सबसे अच्छे स्कूल बनाना यही केजरीवाल सरकार का सपना है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
delhi deputy cm official vehicle vandalized manish sisodia accuses bjp of hooliganism


































