delhi government seals its all borders for one week ask suggestions from people whether to open borders for others or not too maintain health system of delhi?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते संक्रमण के चलते एक हफ्ते के लिए सभी बॉर्डर सील करने का आदेश दिया है / दिल्ली सरकार ने लोगों से सुझाव मांगा है कि क्या दिल्ली को अपनी सीमाएं अन्य राज्यों के मरीजों के लिए खोलनी चाहिए / दिल्ली वालों को इस मुद्दे पर अपनी राय शुक्रवार शाम पांच बजे तक भेजनी है /
.सरकार का कहना है कि वह इसके बाद फैसला करेगी कि आगे क्या करना है / दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि मैंने पिछली बार भी आप लोगों से राय मांगी थी तब हमें पांच लाख से भी ज्यादा लोगों ने अपनी सलाह दी थी / इस बार भी हम आप से एक महत्वपूर्ण विषय पर राय चाहते हैं /
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले पांच साल में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत विकास किया है बहुत से अस्पताल बनवाए और बेड्स उपलब्ध कराए / ऐसे में देशभर से लोग दिल्ली की बेहतरीन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आएंगे / ऐसे में बाहरी लोगों के आने के चलते दिल्ली के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी हो सकती है /
.उन्होंने कहा है कि फिलहाल, हम एक हफ्ते के लिए दिल्ली की सीमाओं को सील ही रख रहे हैं, आवश्यक सेवाओं में काम कर रहे लोग जिनके पास ‘पास’ होगा, उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जाएगी / केजरीवाल ने लोगों से पूछा है कि हमें क्या करना चाहिए, बहुत से लोगों के सुझाव हैं कि हमें कोरोना के वक्त सिर्फ दिल्लीवालों का इलाज करना चाहिए /
.आप मुझे शुक्रवार तक सुझाव दें कि इस मुसीबत के दौर में हमें क्या करना चाहिए / इसके लिए उन्होंने व्हाट्सएप नंबर, ईमेल आईडी आदि जारी किया है जिस पर लोग उन्हें सुझाव दे सकते हैं /
यहां दे सकते हैं सुझाव :–
8800007722
1031
Delhicm.suggestions@gmail.com
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi government seals its all borders for one week ask suggestions from people whether to open borders for others or not too maintain health system of delhi?




































