.
.
delhi narela firing criminal died police investigation municipal corporation BSP Leader Bahujan samaj party
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में आज इस कदर अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए हैं कि इन बदमाशों ने आज दिल्ली के अधीन पड़ते नरेला इलाके मेें 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग कर एक शक्श को मौत के घाट उतार दिया /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दिल्ली के नरेला इलाके के थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया और घटना को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गए /
.
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच व गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया / जहां अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया / बताया जा रहा है कि यह बसपा नेता बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है /
.
मृतक की पहचान वीरेंद्र मान उर्फ काले के रूप में हुई है जो आज सुबह अपनी क्रेटा कार से किसी काम से कहीं जा रहा था, लेकिन जब वह लामपुर मोड़ के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने पहले उसकी गाड़ी को घेरा हो बाद में उस पर अचानक गोलियों से हमला कर दिया / इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई व पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गए / फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi narela firing criminal died police investigation municipal corporation BSP Leader Bahujan samaj party


































