.
.
Sajjan Singh Cheema opened front against Punjab government Olympic winners pension of 15 thousand rupees giving 600 rupees to the players of pnjab
सज्जन सिंह चीमा ने पंजाब सरकार को लिए आड़े हाथों,
15 हजार रूपये पेंशन की बात करने वाली पंजाब सरकार अभी भी दे रही है खिलाडियों को 600 रुपए,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : बीते दिन ओलंपिक और अन्य अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के साथ-साथ अपने पंजाब राज्य का नाम रोशन करने वाले पद्मश्री और अर्जुन अवार्ड जैसे सम्मानित खिलाडियों ने पंजाब सरकार की खेल नीति पर सवाल उठाए / यह सभी पूर्व खिलाडी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई बार विजय हासिल कर चुके हैं / यह खिलाडी सरकार की और से अनदेखी और कम हो रहे सम्मान के मुद्दे को लेकर अब एकजुट हो गए हैं / पंजाब और प्रसिद्ध पूर्व खिलाडियों की और खेलों के मामले में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए पंजाब स्पोर्ट्स सुपर स्टार्ज असोसिएशन बनाई गई है /
.
चंडीगढ़ में एसोसिएशन की प्रैस कोंग्रेस में ऊँचे स्तर पर प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले ऊँचे दर्जे के खिलाडी शामिल हुए / उनकी तरफ से जहां पंजाब सरकार की और से नई खेल नीति बना कर महाराजा रंजीत सिंह जैसे अवार्ड देने के लिए चुके गए कदमों को सही बताया, वहीं खिलाडियों की अनदेखी करने का भी अपना-अपना दर्द बयान किया /
.
इस प्रैस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वालों में एसोसिएशन के प्रधान और अर्जुन अवार्ड रिटा. ब्रिगेडियर हरचरण सिंह जनरल सचिव सज्जन सिंह चीमा के इलावा हॉकी ओलंपियन और गोल्डन गर्ल के नाम से प्रसिद्ध पूर्व खिलाडी राजवीर कौर, 1962 की एशियन खेलों में गोल्ड मेडलिस्ट फुटबाल खिलाड़ी जगदीश सिंह दिओ, हॉकी ओलंपियन गुरदेव सिंह, कुआलालंपुर एशियन मुकाबले विजेता हॉकी ओलंपियन बरिंदर सिंह, मास्को ओलंपियन गोल्ड मेडल जीतने वाले दविंदर गरचा, पद्मश्री प्रेम चंद, एशियन गेम विजेता हॉकी खिलाड़ी सरोज बाला जैसे नाम शामिल हैं /
.
एसोसिएशन के प्रधान रिटा. ब्रिगेडियर हरचरण सिंह और जनरल सचिव सज्जन सिंह चीमा ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की और से ऊँचे स्तर पर के खिलाडियों की पेंशन बढ़ाकर 15 हजार रूपये तक की गई है लेकिन पंजाब में 600 रुपए तक खिलाडियों को पेंशन मिलती है, जोकि समय पर भी नहीं मिलती, उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में पेंशन बढ़ाने की बात की गई थी, लेकिन इसमें आमदनी की शर्तें लगाकर खिलाडियों के सन्मान की जगह अपमान किया गया है /
.
.
उन्होंने यह भी कहा की इतने एलान के बावजूद पेंशन में बढ़ोतरी तो क्या करनी थी उल्टा पंजाब में खिलाडियों की पेंशन बंद की जा रही है / 2015-16 के एलान किये गए नकद पुरस्कार अभी तक नहीं मिले / एसोसिएशन ने पंजाब सरकार की और से हॉकी ओलंपियन सीनियर बलबीर सिंह को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश का समर्थन किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sajjan Singh Cheema opened front against Punjab government Olympic winners pension of 15 thousand rupees giving 600 rupees to the players of pnjab


































