Delhi Police is carrying out a search at the Twitter India office in Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम कांग्रेस के कथित टूलकिट मामले में दिल्ली और गुरुग्राम स्थित Twitter इंडिया के दफ्तर पहुंची / दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीमें सामान्य प्रक्रिया के तहत ट्विटर इंडिया को नोटिस देने के लिए उसके दफ्तरों में गयी थीं, इसकी जरुरत इसलिए पड़ी क्योंकि वे जानना चाहते थे कि नोटिस देने के लिए सही व्यक्ति कौन है क्योंकि ट्विटर इंडिया के एमडी की ओर से मिला जवाब बिलकुल सटीक नहीं था / इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि पुलिस की टीम ट्विटर इंडिया के दफ्तर में छापे के लिए पहुंची है /
. .इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ट्विटर को नोटिस भेजकर उससे बीजेपी नेता संबित पात्रा के ट्वीट को ‘मैनिपुलेटिव’ बताने पर स्पष्टीकरण मांगा था / बिस्वाल ने कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्विटर के पास कुछ जानकारी है, जिसके बारे में पुलिस को नहीं पता है / यह जानकारी जांच से संबंधित है / मामले की जांच कर रहा विशेष प्रकोष्ठ सच्चाई का पता लगाना चाहता है / सच पता होने का दावा करने वाले ट्विटर को स्पष्टीकरण देना चाहिये /
..
आपको यह भी बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस के कथित टूलकिट को बीजेपी नेताओं द्वारा ट्वीट किए जाने पर Twitter ने मैनुपुलेटेड मीडिया कैटगरी में डाल दिया था / इसके बाद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कड़े शब्दों में ट्विटर की वैश्विक टीम को पत्र लिखा है और कुछ राजनेताओं के ट्वीट के साथ तोड़-मरोड़ कर पेश किए गए मीडिया की श्रेणी टैग पर आपत्ति दर्ज कराई, सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा कि है कि सोशल मीडिया मंच निर्णय नहीं दे सकता वह भी तब जब मामले की जांच जारी हो /
. .आपको यह भी बता दें कि बीजेपी ने प भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के उस ट्वीट को ‘तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया’ करार दिए जाने के बाद आया जिसमें उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने मोदी सरकार को निशाना बनाने के लिए एक ‘टूलकिट’ तैयार किया था / बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए पिछले दिनों आरोप लगाया था कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशिश की है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Delhi Police is carrying out a search at the Twitter India office in Delhi




































