.
delhi police registers fir on JNU violence crime branch will investigate
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की / दिल्ली पुलिस ने यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है / इस मामले की पूरी जांच अब क्राइम ब्रांच करेगा / पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जेएनयू हिंसा मामले में दंगा फैलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है /
..
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को जेएनयू हिंसा को लेकर कई शिकायतें मिली थीं उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है / इस पूरे मामले में केंद्र सरकार नजर बनाए हुए है / सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है / रविवार देर रात को जेएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया /
..
रात को हुए हमले में JNUSU अध्यक्ष समेत कुल 25 छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है / घायलों को एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है / वहीं सोमवार को जेएनयू में हुए हमले को लेकर देश की कई यूनिवर्सिटी, कैंपस में दिल्ली पुलिस के एक्शन पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है /
..
सूत्रों की मानें तो जो हमला हुआ है वो कुछ बाहरी लोगों के अंदर आ जाने से हुआ था, जिन्होंने अपने चेहरे को नकाब के साथ ढका हुआ था / इस हमले को लेकर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं / हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं जिनके हाथों में डंडा-लाठी नजर आ रहा है / हमलावरों ने हॉस्टल, स्टूडेंट के साथ-साथ फैकल्टी पर भी हमला किया, साथ ही काफी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
delhi police registers fir on JNU violence crime branch will investigate






































