.
Iran has offered 80M bounty for the head of US President Donald Trump
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ बगदाद : अमेरिकी हमले के बाद ईरान भी अब आर-पार की बात कर रहा है / ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के बाद ईरानी लोग गुस्से में हैं / इसी बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया में छपी खबरों की मानें तो ईरान की एक संस्था ने ट्रंप के सिर पर 80 मिलियन डॉलर ईनाम का एलान किया /
..
ट्र्ंप का सर काटने वाले को 80 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में बात करें तो करीब 5.76 अरब भारतीय रुपये देने की बात कही गई है / जिस संस्था ने ईनाम रखा है उसने ईरान के सभी नागरिकों से अपील की है कि वह एक डॉलर दान करें /
..
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार अमेरिका ने बगदाद हवाई अड्डे पर स्ट्राइक किया, जिसमें ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या कर दी गई / इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान में 52 स्थान चिह्नित किए हैं और अगर ईरान ने अपने कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश की तो हम उन ठिकानों पर बहुत तेज और बहुत खतरनाक जवाब देंगे /
..
ट्रंप ने शनिवार को ट्विटर पर कहा, “इसे एक चेतावनी समझें कि अगर ईरान ने किसी अमेरिकी व्यक्ति या संपत्ति पर हमला किया तो हमने ईरान के 52 ठिकानों पर निशाना लगाया हुआ है, जिनमें कुछ ईरान के लिए काफी उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण हैं, और ईरान की संस्कृति, उन लक्ष्यों और खुद ईरान पर बहुत तेज और बहुत ही मारक हमला होगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Iran has offered 80M bounty for the head of US President Donald Trump






































