delhi police special staff arrested big satta operator and recovered 3 and half crore cash Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने आज यानि मंगलवार को व्हाट्सएप और वेब पोर्टल पर चलने वाले बड़ा सट्टा रैकेट का पर्दाफाश किया है / ईस्ट दिल्ली डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने 45 साल के सट्टेबाज संजीव राठौर को गिरफ्तार कर लिया है / वह व्हाट्सएप और वेब पोर्टल के जरिए रैकेट चलाता था /
. . .पुलिस ने उसके कब्जे से 3.35 करोड़ रुपये नकद, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और ऑनलाइन से जुड़े अन्य सामग्री बरामद किए हैं / इस मामले में आयकर विभाग को सूचित किया गया है / आरोपी संजीव राठौर एक मैकेनिकल इंजीनियर है / वह एप आधारित ऑनलाइन सट्टा रैकेट चला रहा था /
.
.वह संभावित सट्टेबाजों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान करता था और लगाए गए बड़े दांव पर कमीशन कमाता था / आयकर विभाग को भी सूचित कर आगे की जांच के लिए शामिल किया गया है / फ़िलहाल इस खबर के बाद कई सट्टेबाजों की नींद उड़ गई है जो इस तरह से सट्टेबाजी का धंधा कर रहे थे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
delhi police special staff arrested big satta operator and recovered 3 and half crore cash Delhi































