PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दिल्ली 5 नेता बनेंगे कैबिनेट मंत्री, आतिशी के साथ लेंगे शपथ, मंत्रिमंडल में एक नए चेहरे की भी होगी एंट्री,

delhi-these-five-aap-leaders-taken-oath-as-ministers-with-new-cm-atishi

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की नेता आतिशी अब दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं हैं। 21 सितंबर को आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह है। आतिशी को सीएम पद की शपथ दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना दिलाएंगे। वहीं आतिशी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी।

.

.

केजरीवाल कैबिनेट के बाद अब आतिशी की कैबिनेट में आम आदमी पार्टी के कौन से नेता मंत्री बनकर शामिल होंगे। उन नामों की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। केजरीवाल के सीएम रहते मंत्री रहे नेताओं को फिर से मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। केजरीवाल कैबिनेट के 4 मंत्री अब आतिशी कैबिनेट में भी मंत्री बनेंगे। यानि पुराने मंत्रियों को रिपीट किया जा रहा है।

.

.

उनमें से सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, आतिशी कैबिनेट में एक नए चेहरे की भी एंट्री हो रही है। मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है। मुकेश अहलावत उत्तर पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा के विधायक हैं और दलित समाज से आते हैं। फिलहाल, आतिशी बतौर CM और उनके साथ 5 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे।

.

.

ऐसे में आतिशी की कैबिनेट में 1 मंत्री की जगह अभी खाली है। लेकिन बताया जा रहा है कि, एक मंत्री की जगह फिलहाल खाली रखी जाएगी। ज्ञात रहे कि, दिल्ली में मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल सात मंत्री बनाए जा सकते हैं। बहराल दिल्ली को एक नया कैबिनेट मंत्री मिलने जा रहा है। माना जा रहा है कि, आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव-2025 की जीत के बाद कैबिनेट पूरी करने का विचार करके बैठी है।