PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

DIPS School की Bus हुई सड़क हादसे का शिकार, कई बच्चे घायल, पुलिस जाँच में जुटी,

Road accident involving childrens Dips school bus many injured Kapurthala Nadala Chowk on Begowal Subhanpur road Punjab

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते बेगोवाल सुभानपुर मार्ग पर नडाला चौक के पास आज यानि सोमवार की सुबह उस समय चीखपुकार मच गई, जब बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने गलत साइड जाकर बच्चों से भरी DIPS School की Bus को जोरदार टक्कर दे मारी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बस के साइड के शीशे टूट गए और बस के अंदर बैठे कुछ बच्चों को मामूली चोटें भी आई बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार टिप्पर बजरी लेकर बेगोवाल से सुभानपुर की ओर जा रहा था। टिप्पर चालक ने बिना साइड देखे नडाला चौक पार करना चाहा तो उसकी ढिलवां रोड की तरफ से आ रही एक निजी स्कूल की बस से टक्कर हो गई। स्कूल बस को ड्राइवर मनदीप सिंह चला रहा था। इस टक्कर से जहां बस के साइड वाले शीशे टूट गए, वहीं बस के अंदर बैठे बच्चों को मामूली चोटें आईं।

स्कूल बस चालक के अनुसार उसने टिप्पर को रोकने के लिए बार-बार हार्न बजाए, लेकिन टिप्पर चालक ने एक न सुनी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चों को ठीक ठाक देखकर उनकी जान में जान आई, जिन बच्चों को मामूली चोटें आईं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बच्चों के परिजनों ने गलत ड्राइविंग करने के वाले के खिलाफ उचित कानून कार्रवाई की मांग की है।

Latest News