PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज यानि बुधवार को पंजाब के DGP IPS गौरव यादव जालंधर के स्थानीय PAP कॉम्पलेक्स में पहुंचे / इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधरऔर जालंधर रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ एक एहम मीटिंग की /
इस मीटिंग में पुलिस कमिश्नर जालंधर, जालंधर देहाती, कपूरथला और होशियारपुर के एसएसपी साहिबान के साथ जियो और सभी मुख्य थाना स्तर के अधिकारी भी इस मीटिंग में शामिल हुई / इस दौरान डायरेक्टर जनरल पुलिस IPS गौरव यादव ने पंजाब के सभी पुलिस अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत के साथ करने के लिए प्रेरित किया /

इस दौरान उन्होंने अपने इलाके में ड्रग नशा तस्करों और गैंगस्टर की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही कानून व्यवस्था को कायम रखने के भी निर्देश सभी अधिकारियों को दिए / इस दौरान DGP पंजाब ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में अपराधियों की जायदाद जपत करने और जो पीओ हैं उनको भी गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए /
यही नहीं DGP गौरव यादव ने इस दौरान थाना स्तर पर पब्लिक की सुनवाई करने के लिए भी सभी अधिकारीयों को कहा, ताकि आम पब्लिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें / इस दौरान उन्होंने पुलिस को ग्राउंड 0 पर सही तरीके के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया / वहीं अंत में डीजीपी पंजाब IPS गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की नीति है कि रिश्वतखोरी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जीरो टोलरेंस हर अधिकारी द्वारा दिखाई जाए /








































