PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला और उनके OSD भांजे प्रदीप कुमार को मोहाली कोर्ट ने भेजा जेल,

dismissed Health Minister Vijay Singla and his OSD nephew Pradeep Kumar sent to jail by Mohali court

PTB Political News चंडीगढ़ : बर्खास्त हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला और उनके OSD भांजे प्रदीप कुमार को मोहाली कोर्ट ने जेल भेज दिया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 3 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

सिंगला ने पेशी को जाते हुए कहा कि मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया है। मुझे बाहरी ताकतों ने मुझे साजिश कर फंसाया है। जल्द ही सब कुछ सामने आ जाएगा। सिंगला ने कहा कि मुझे पार्टी, सरकार, पुलिस और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हालांकि सीएम भगवंत मान के उनके गुनाह कबूलने के दावे पर सिंगला ने चुप्पी साध ली।

सिंगला की कमीशनखोरी के मामले में अब मोहल्ला क्लीनिक के टेंडर भी जांच के दायरे में आ गए हैं। जिन ठेकेदारों ने यह टेंडर लिए हैं, उनसे कहीं रिश्वत तो नहीं ली गई, इसके बारे में जांच की जा रही है। इसके लिए मंत्री और OSD भांजे की 3 महीने की कॉल डिटेल्स का रिकॉर्ड निकलवाकर खंगाला जा रहा है।

सीएम भगवंत मान ने डॉ. सिंगला को बर्खास्त किया था। मान ने दावा किया था कि सिंगला हेल्थ डिपार्टमेंट के हर काम में 1% कमीशन मांग रहे थे। जिसकी उनके पास रिकॉर्डिंग है। उन्होंने मंत्री को पूछा तो उन्होंने गलती कबूल कर ली। जिसके बाद मान ने मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने को कह दिया। मंत्री और उसके OSD भांजे पर विभाग के ही सुपरिटेंडिंग इंजीनियर के बयान पर एंटी करप्शन एक्ट का पर्चा दर्ज हुआ है।

सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहल्ला क्लीनिक से ही मंत्री के भ्रष्टाचार की पोल खुली। AAP सरकार 15 अगस्त से राज्य में 75 मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने जा रही है। इसकी टेंडरिंग की प्रक्रिया चल रही है। इसी को पार्टी और सरकार ने रिव्यू करना शुरू किया तो मंत्री और OSD भांजे के भ्रष्टाचार की कहानी सामने आ गई। जिसके बाद अफसरों से पूछताछ में कमीशनखोरी भी उजागर होने लगी।