PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी खबर, गायों की हत्या कर नहर में फेंके अंग, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस,

Big news from Punjab killing cows and throwing organs into the canal

PTB Big News श्री माछीवाड़ा साहिब : माछीवाड़ा नजदीक सरहिंद नहर में अज्ञात तत्वों द्वारा गाय की हत्या कर उनके अंग नहर में फैंकने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पूरे कारण इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरहिंद नहर के पवात पुल पर आज किसी व्यक्ति ने देखा कि काफी मात्रा में थैले और कुछ गायों के अंग पानी में तैर रहे थे जिस संबंधित तुरंत माछीवाड़ा पुलिस थाना में सूचना दी गई।

इस घटना की सूचना मिलते ही शिव सेना नेता रमन वढेरा और समाज सेवी नीरज सिहाला भी मौके पर पहुंच गए और डी.एस.पी. समराला हरविंदर सिंह खैहारा के अलावा थाना प्रमुख विजय कुमार भी स्थिति का जायजा लेने आए। पानी में तैरते गायों के अंगों से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि शरारती तत्वों की तरफ से उनका मास काट कर बाकी पूंछ, चमड़ी व अन्य अंगों को थैलों में बंद कर खुले पानी में फैंक दिया गया।

पवात पुल की एक दीवार पर खून के निशान भी दिखाई दिए जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस स्थान से गायों के अंगों को नहर में फैंका गया। नहर में पानी कम होने के कारण यह गायों के अंग और भरे थैले बह न सके जिस कारण यह सारी घटना बारे जानकारी मिल सकी।

इस मौके पर थाना प्रमुख ने बताया कि शिव सेना नेता रमन वढेरा और नीरज सिहाला के बयानों के आधार पर गायों की हत्या करने के कथित अरोप में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही गोताखोरों को बुलाया गया है और गायों के सभी अंगों को बाहर निकाल वैटनरी डाक्टरों के एक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाए।

थाना प्रमुख ने कहा कि सरहिंद नहर में से गायों के सभी अंग बाहर निकालने के बाद ही पता लग सकेगा कि जिनकी हत्या की गई उन की कितनी संख्या है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार गायों की संख्या 5 से अधिक लग रही थी।