PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर में इमीग्रेशन दफ्तर के अंदर स्टाफ और सिख युवक के बीच हाथापाई हो गई। दोनों तरफ से लात-घूसे चले। इस दौरान एक सिख युवक को कांच के गिलास से मारा गया, जिसके चलते उसकी पगड़ी से खून निकलने लगा। इस विवाद के बाद उक्त घायल युवक ने बीते दिनों ही जालंधर के सिविल अस्पताल में जहां MLR कटवाई थी वहीं पुलिस को शिकायत भी दे दी थी। लेकिन अब इस पुरे झगड़े का एक CCTV Video भी मीडिया के सामने आ गया है।
. .जिसमें देखा जा रहा है कि वीडियो में यानि जालंधर के The Maninder Visa office Jalandhar के ऑफिस में एक सिख युवक दाखिल होता है और एक अन्य युवक जोकि The Maninder Visa office Jalandhar में काम करने वाला सक्श बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर बात कहता सुनाई देता है। जिसपर स्टाफ और उसमें पहले बहस होती है फिर दोनों भिड़ जाते हैं। वहीं आपको यह भी बता दें कि यह घटना 23 अप्रैल दोपहर सवा 3 बजे की है,

लेकिन इसका CCTV फुटेज 27 अप्रैल को सामने आया। वीडियो फुटेज में दिखाई देता है कि सिख युवक पहले The Maninder Visa Jalandhar के ऑफिस में आता है। यहां उसकी कर्मचारियों से बहस होती है और फिर हाथापाई करने लगता है। इसके बाद ऑफिस के अंदर मौजूद पूरा स्टाफ जिसमें खुद The Maninder Visa Jalandhar का मालिक मनिंदर सिंह {Maninder Singh} भी मौजूद होता है। इस दौरान सिख युवक को अन्य स्टाफ घेर लेता है और उनमें से एक युवक उस पर यानि
. .हरी शर्ट कमीज पहने नौजवान किसी चीज से सिख युवक पर हमला कर देता है। झगड़ा करते हुए लोग एक-दूसरे के साथ गाली गलौच भी करते हैं। इसमें सिख नौजवान हमलावर को मनिंदर नाम लेकर बुला रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान के सिर से खून भी निकलता है। सिर से खून निकलने पर सिख नौजवान के साथी ने उसे चलने के लिए कहते हैं। इस बीच कर्मियों द्वारा दफ्तर का दरवाजा बंद कर लिया जाता है। इसके बाद दोनों में फिर हाथापाई होती है। कर्मियों को सिख नौजवान कहता है
.यह भी पढ़ें : हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को हुआ बढ़ा फायदा,
.कि वह उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएगा जिस पर हमलावर युवक कहते हैं कि जो करवाना है करवा लो। बताया जा रहा है कि हरी शर्ट पहले नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है। लेकिन अब इस पुरे मामले का CCTV फुटेज Viral होने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से बस स्टैंड पुलिस चौकी में शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
.यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस में तैनात SHO को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला
.








































