PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / काँगड़ा : आज हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के अधीन पड़ते धर्मशाला के मैक्लोडगंज के पास स्थित भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आ गया, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बह गईं / इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त भी हो गई /
. . .इस तबाही के बाद जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है / इसके साथ ही 14 से लेकर 16 जुलाई तक भी मौसम खराब बताया गया है / इसी को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कांगड़ा जिला में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को सजग रहने और जिला प्रशासन से सीधे संपर्क में रहने के आदेश जारी किए गए हैं /
.
.उन्होंने इस दौरान जिलाधीश ने मोबाइल या अन्य किसी माध्यम से विभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए हैं, ताकि आपदा की स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सके / उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर 1077 या दूरभाष नंबर 01892 229050 पर संपर्क किया जा सकता है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































